Breaking News

देवरिया में युवक ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट, पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस

Published on: January 11, 2026
deoria-yuvak-ne-police-se-marpit-viral-video

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माथापार में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ एक युवक द्वारा हाथापाई करने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

घटना 6 जनवरी 2026 की शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी देवनाथ यादव का आरोप है कि वह अपने घोठे पर आग तापते हुए पशुओं को चारा खिला रहे थे, तभी उनके बड़े भाई काशी यादव वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर काशी यादव ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया।

देवनाथ यादव के अनुसार, इसी दौरान काशी यादव का पुत्र भीम यादव भी मौके पर पहुंचा और लात-घूंसे से उनकी पिटाई की, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने पीआरबी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेने लगी। इसी दौरान युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया और उनके साथ हाथापाई करने लगा। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में युवक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, काफी देर तक चले विवाद के बाद युवक को थाने लाया गया, लेकिन कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया गया।

वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें किसी गंभीर मारपीट की जानकारी नहीं है। उनके अनुसार, यह आपसी विवाद का मामला था और दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। हालांकि, पीड़ित पक्ष ने पुलिस के इस दावे को नकारते हुए कहा है कि उनसे किसी तरह की बातचीत या समझौता नहीं कराया गया।

एसजीपीजीआई से स्वस्थ होकर देवरिया जिला कारागार लौटे पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, 6 जनवरी को बिगड़ी थी तबीयत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply