Breaking News

देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की सीएम योगी से मुलाकात, बस स्टैंड निर्माण और बीआरडी कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग

Published on: December 18, 2025
deoria-vidhayak-shalabh-mani-cm-yogi-meeting-bus-stand-brd-college

जागृत भारत | देवरिया सदर के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जिले से जुड़ी प्रमुख विकास आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने देवरिया के जर्जर बस स्टैंड के नव निर्माण और बीआरडी पीजी कॉलेज को राजकीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

विधायक डॉ. त्रिपाठी ने देवरिया में अवैध मजारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और जनहित में उठाया गया आवश्यक कदम बताया। साथ ही भीखमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

मुलाकात के दौरान डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया जनपद में एक बड़े शैक्षणिक और परिवहन केंद्र के रूप में विकसित होने की अपार संभावनाएं हैं। बस स्टैंड के निर्माण से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु होगी। वहीं बीआरडी पीजी कॉलेज को राजकीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से पूर्वांचल के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा विधायक ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के समग्र विकास को गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि वे देवरिया के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और मुख्यमंत्री के सहयोग से जिले में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

देवरिया के नमन तिवारी का आईपीएल 2026 में चयन, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 करोड़ में खरीदा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply