Breaking News

देवरिया: भटनी में तीन दिन से लापता युवक का शव छोटी गंडक नदी किनारे मिला, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

Published on: November 16, 2025
Deoria The body of a young man missing for three days was found on the banks of the Chhoti Gandak

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह छोटी गंडक नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पूरना छापर निवासी राजन उपाध्याय (पुत्र राजवंश उपाध्याय) के रूप में हुई है, जो बीते तीन दिनों से लापता था।

जानकारी के अनुसार, राजन 13 नवंबर 2025 की शाम से रहस्यमय तरीके से गायब था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भटनी थाने में दर्ज कराई थी। रविवार तड़के भटनी नगर के वार्ड नंबर 6 स्थित केवड़ा शवदाह गृह के पास स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

भटनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई। शव राजन उपाध्याय का ही निकला। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार ने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि राजन नदी तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है—क्या युवक दुर्घटनावश नदी में गिरा, आत्महत्या की, या फिर किसी ने हत्या कर शव को नदी में फेंका।

भटनी थानेदार सुशील कुमार चौरसिया के अनुसार, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस कॉल डिटेल, लास्ट लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजन शांत स्वभाव का युवक था और किसी से उसका कोई विवाद नहीं था।

देवरिया: भागलपुर गांव में फखरूदीन उर्फ मंगरु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में नाराजगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply