Breaking News

देवरिया में अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर एसपी की सख्त कार्रवाई, 12 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 84 का तबादला

Published on: January 5, 2026
deoria-sp-sanjeev-suman-action-sog-failure-12-policemen-line-hajir-84-transfer

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण न कर पाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) प्रथम की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर एसपी ने टीम के प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही एक इंस्पेक्टर सहित कुल 84 पुलिसकर्मियों का तबादला भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले चार से पांच महीनों से एसओजी प्रथम का प्रदर्शन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं था। टीम मुंबई निवासी एक केमिकल फैक्ट्री मालिक की हत्या कर शव को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में फेंके जाने जैसे सनसनीखेज मामले का खुलासा करने में विफल रही।

इसके अलावा, सलेमपुर क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा बाइक सवार दो युवकों को कुचलकर हत्या किए जाने की घटना में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी भी एसओजी प्रथम को सौंपी गई थी, लेकिन इस मामले में भी टीम को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी।

लगातार मिल रही विफलताओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी संजीव सुमन ने रविवार रात एसओजी प्रथम के प्रभारी दीपक कुमार, उप निरीक्षक विनय सिंह, दीवान अखिलेश दुबे, शशिकांत राय, सुभाष सिंह तथा सिपाही बिंदेश्वर यादव, अरविंद कुशवाहा और ईश्वर चंद यादव सहित कुल 12 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

इस कड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इसे अपराध नियंत्रण को लेकर विभाग में अनुशासन और जवाबदेही का कड़ा संदेश माना जा रहा है। फिलहाल एसओजी प्रथम का नया गठन नहीं किया गया है।

देवरिया: खामपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply