जागृत भारत | देवरिया(Deoria): पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की गई ई-रिक्शा बरामद करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने भीखमपुर रोड पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं —
अनिल कुमार, पुत्र ब्रिजा प्रसाद, निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली देवरिया
गुड्ड, पुत्र विक्रम गोस्वामी, निवासी कोईलादवा, थाना माणीपुर फुलवरिया, जनपद गोपालगंज (बिहार)
शाकिर, पुत्र फौउदार अंसारी, निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली देवरिया, हाल-मुकाम गड़ेर, थाना भलुअनी, देवरिया
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा (UP 52 BT 2119) बरामद की है।
मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के भटवलिया निवासी दिनकर सिंह से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि 7 नवंबर 2025 की रात उन्होंने अपनी ई-रिक्शा मकान के सामने सड़क पर खड़ी की थी, लेकिन सुबह उठने पर वाहन गायब मिला। उनकी तहरीर पर मुकदमा मु.अ.सं. 1029/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
देवरिया में मासूम से दरिंदगी की कोशिश: टॉफी लेने गई 8 साल की बच्ची से दुकानदार ने की अश्लील हरकत, पुलिस जांच में जुटी
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की ई-रिक्शा बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार”