Breaking News

देवरिया: पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग गिरोहों के छह सदस्य गैंगस्टर एक्ट में नामजद

Published on: December 7, 2025
deoria-police-gangster-act-on-animal-smuggling-gangs

जागृत भारत | जिले में पशु तस्करी को रोकने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में सलेमपुर और भटनी थाना क्षेत्रों में सक्रिय दो अलग-अलग पशु तस्करी गिरोहों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों गिरोहों के कुल छह आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद कर दंडात्मक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भटनी में दो तस्कर गैंगस्टर एक्ट में नामजद

भटनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी में लिप्त एक गिरोह के दो सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनमें गैंग लीडर केशवकांत पाल (निवासी बगरुआ, श्रीरामपुर) और सदस्य नबाब अंसारी शामिल हैं।
दोनों पर वर्ष 2023 में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग लंबे समय से अवैध रूप से पशुओं की खरीद-फरोख्त और परिवहन में सक्रिय थे।

सलेमपुर में चार सदस्यीय गिरोह पर गिरी गाज

सलेमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दूसरे सक्रिय गिरोह के चार सदस्यों को गैंगस्टर एक्ट में नामजद किया है। यह गिरोह देवरिया के साथ-साथ आजमगढ़, जौनपुर और अंबेडकरनगर जिलों में भी अपना नेटवर्क संचालित कर रहा था।
नामजद आरोपियों में शामिल हैं—

  • अब्दुल्लाह (गैंग लीडर, निवासी सोफीगढ़, आजमगढ़)

  • अनुराग यादव (अंबेडकरनगर)

  • बंटी राजभर (आजमगढ़)

  • अरशद (जौनपुर)

इन चारों पर वर्ष 2024 में BNS 325, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बड़े स्तर पर अवैध पशु तस्करी में शामिल था।

अवैध संपत्ति पर भी होगी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद अब आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की जांच की जाएगी। जांच में ग़लत पाए जाने पर संपत्ति जब्ती की कार्यवाही शुरू होगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि पशु तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिले में ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी कठोर अभियान जारी रहेगा।

देवरिया: पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति ने अंबेडकर नगर में कराया उनका मंदिर में विवाह

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply