जागृत भारत | देवरिया(Deoria): सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा एक पुलिस दरोगा को फटकार लगाने का वीडियो वायरल हो गया है। मामला तब सामने आया जब भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष ने स्थानीय मुद्दे पर बात करते समय दरोगा द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत विधायक से की।
शिकायत के बाद विधायक ने तुरंत दरोगा को फोन कर सख्त लहजे में समझाया कि जनता और जनप्रतिनिधियों से शालीनता से पेश आना पुलिसकर्मियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बिना जांच-पड़ताल किसी के साथ रूखा व्यवहार करना अनुचित है और इसे भविष्य में दोहराया न जाए।
विधायक ने दरोगा को चेताया कि भाजपा कार्यकर्ता हों या आम नागरिक—सभी से सम्मानजनक भाषा में बात करना जरूरी है। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मी को जनता के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने की हिदायत भी दी।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन विभागीय समीक्षा की संभावना जताई जा रही है।
देवरिया मजार विवाद: राजस्व अभिलेखों से मजार–कब्रिस्तान की प्रविष्टि निरस्त, भूमि दोबारा बंजर घोषित; वक्फ रजिस्टर से भी हटेगा नाम
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































