Breaking News

जागो बेटियों जागो, अपने अधिकार जानो: देवरिया में मिशन शक्ति फेज-5.0 और ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

Published on: December 18, 2025
deoria-mission-shakti-phase-5-shakti-didi-awareness-program

जागृत भारत | देवरिया जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमें सक्रिय रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को थाना तरकुलवा की मिशन शक्ति टीम ने गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज, महुआपाट में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद यादव, आरक्षी संजय गोंड, महिला आरक्षी नीतू रानी और महिला आरक्षी सुमन सिंह शामिल रहीं। टीम ने छात्राओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया।

छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे नंबरों के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में थाना भटनी की मिशन शक्ति टीम ने जलपा माता मंदिर परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। यहां उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, आरक्षी संदीप यादव और महिला आरक्षी बबीता यादव ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में इन नंबरों का निडर होकर उपयोग करें।

उत्तर प्रदेश : घने कोहरे में अलर्ट मोड पर यूपी सरकार हाईवे से एक्सप्रेसवे तक चाकचौबंद सुरक्षा सीएम योगी के सख्त निर्देश

इसके अलावा जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए गए। इन पंपलेटों के माध्यम से उन्हें सुरक्षा, सहायता और आपात सेवाओं से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्राथमिकता है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

देवरिया विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की सीएम योगी से मुलाकात, बस स्टैंड निर्माण और बीआरडी कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने की मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply