Breaking News

देवरिया मेडिकल कॉलेज से 75 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, 24 घंटे बाद सकुशल घर पहुंचीं

Published on: November 10, 2025
deoria-medical-college-missing-woman-found-safe-after-24-hours

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुरक्षा चूक को लेकर सुर्खियों में है। यहां भर्ती 75 वर्षीय गुजराती देवी सोमवार, 3 नवंबर की शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गईं। करीब 24 घंटे बाद वृद्धा सकुशल अपने घर रुद्रपुर पहुंचीं, जिससे परिवार और प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, गुजराती देवी को 1 नवंबर को दाहिने हाथ में फ्रैक्चर के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उनका ऑपरेशन 5 नवंबर को होना तय था। सोमवार शाम करीब चार बजे जब परिजन पानी लेने गए थे, उस समय वह ऑर्थोपेडिक वार्ड की दूसरी मंजिल पर बेड नंबर 4 पर मौजूद थीं। कुछ देर बाद लौटने पर परिजनों ने देखा कि बेड खाली है और मरीज गायब है।

24 घंटे तक तलाश में जुटे रहे परिजन

शुरुआत में परिवार को लगा कि डॉक्टर जांच के लिए ले गए होंगे, लेकिन पूछताछ में पता चला कि वृद्धा लापता हैं। इसके बाद परिजनों ने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने पूरे परिसर की तलाशी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच वृद्धा के लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई।

दो महीने पहले भी हुई थी ऐसी घटना

यह कोई पहली घटना नहीं है जब कॉलेज से मरीज गायब हुआ हो। 27 सितंबर को भर्ती मुंबई निवासी अशोक नामक मरीज रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। 6 अक्टूबर को उसका शव पांचवीं मंजिल की पानी की टंकी में मिला था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे।

जांच समिति गठित

घटना के बाद फिर से कॉलेज प्रशासन की लापरवाही को लेकर आलोचना तेज हो गई। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रजनी पटेल ने मामले को गंभीरता से लिया। सीएमएस डॉ. के. मिश्रा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

फिलहाल, गुजराती देवी सुरक्षित रूप से मंगलवार, 4 नवंबर की शाम अपने घर रुद्रपुर लौट आईं, लेकिन इस घटना ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

देवरिया पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की ई-रिक्शा बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “देवरिया मेडिकल कॉलेज से 75 वर्षीय महिला रहस्यमय तरीके से लापता, 24 घंटे बाद सकुशल घर पहुंचीं”

Leave a Reply