Breaking News

देवरिया में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, स्कूल 1 जनवरी तक बंद

Published on: December 29, 2025
deoria-me-kadake-ki-thand-school-band-trains-delay-news

जागृत भारत | देवरिया (Deoria): जिले में शीतलहर और गलन ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले तीन दिनों से सूरज न निकलने के कारण ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। सोमवार सुबह पाला गिरने से सर्दी और तेज हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दृश्यता मात्र 100 मीटर तक सीमित रही। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति करीब 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रही, जबकि आर्द्रता 28 प्रतिशत मापी गई। कम तापमान और गलन के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। आवश्यक कार्यों को छोड़कर अधिकतर लोग घरों में ही रहे, जिससे सड़कों पर यातायात भी बेहद कम नजर आया।

भीषण ठंड को देखते हुए प्रशासन ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 1 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य को ठंड के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

ठंड का सबसे ज्यादा असर रेल यात्रियों पर दिखाई दे रहा है। कोहरा और कम दृश्यता के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित है और वे घंटों देरी से चल रही हैं। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को रात भर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर में रैन बसेरे की उचित व्यवस्था न होने से उन्हें खुले में ठिठुरते हुए रात गुजारनी पड़ रही है। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, गर्म कपड़े पहनें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

लखनऊ : तालकटोरा कर्बला से चोरी हुआ दुलदुल घोड़ा दो दिन बाद बरामद, पुलिस टीम को मिलेगा 50 हजार का इनाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply