Breaking News

देवरिया जीएसटी फर्जीवाड़ा: ईंट भट्ठा मालिक के जीएसटी नंबर से 3 राज्यों में करोड़ों का फर्जी कोयला व्यापार, 48 फर्मों पर FIR

Published on: December 27, 2025

जागृत भारत | देवरिया (Deoria):  जिले में जीएसटी से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर गांव निवासी ईंट भट्ठा मालिक रणवीर सिंह के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग करते हुए बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के कोयले की फर्जी खरीद-बिक्री दिखाई गई। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे लेन-देन की जानकारी स्वयं रणवीर सिंह को भी नहीं थी।

डेटा फीडिंग के दौरान खुली पोल

रणवीर सिंह के अनुसार, वह नियमित रूप से जीएसटी पोर्टल पर डाटा फीड कर रहे थे, तभी उन्हें संदिग्ध एंट्री नज़र आई। दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि 2022 से 2025 के बीच उनके जीएसटी नंबर पर बड़े पैमाने पर कोयले का कारोबार दर्शाया गया है, जबकि उन्होंने न तो कोयला खरीदा और न ही बेचा। मामला सामने आते ही उनके होश उड़ गए।

जांच में सामने आए कई चौंकाने वाले तथ्य

अपने स्तर से कराई गई प्राथमिक जांच में पता चला कि—

  • झारखंड की 39 फर्में
  • बिहार की 4 फर्में
  • पश्चिम बंगाल की 5 फर्में

उनके जीएसटी नंबर का इस्तेमाल कर रही थीं। इनमें से किसी भी फर्म से न तो रणवीर सिंह का लेन-देन हुआ और न ही कोई भुगतान।

शिकायत से न्यायालय तक लड़ी लड़ाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए रणवीर सिंह ने पहले महुआडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि प्रारंभिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने प्रकरण को गंभीर मानते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

48 फर्मों और संचालकों पर केस दर्ज

अदालत के निर्देश पर पुलिस ने कुल 48 फर्मों और उनके संचालकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इनमें रुही प्रवीण, इफेक्ट खुशबू, शमशाद अंसारी, बेबी खातून, सुनील दा, कृति सिंह, दीपक कुमार, राकेश रंजन, विवेकानंद झा, भगवान सिंह, तुफैल अंसारी, कनिका मंडल, अश्वनी मिश्रा समेत कई अन्य शामिल हैं।

पुलिस बोली– गहन जांच के बाद होगी कार्रवाई

महुआडीह थाना प्रभारी निरीक्षक अमित राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित फर्मों के दस्तावेज, बैंक लेन-देन और जीएसटी रिकॉर्ड की गहन जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारियों में चिंता, प्रशासन सख्त

मामला उजागर होने के बाद जिले के व्यापारियों में जीएसटी से जुड़े फर्जीवाड़ों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं प्रशासन ने भी ऐसे मामलों में सख्ती बरतने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


देवरिया: भाटपाररानी क्षेत्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जहर सेवन की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “देवरिया जीएसटी फर्जीवाड़ा: ईंट भट्ठा मालिक के जीएसटी नंबर से 3 राज्यों में करोड़ों का फर्जी कोयला व्यापार, 48 फर्मों पर FIR”

Leave a Reply