जागृत भारत | देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के धनौती गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद से परेशान एक दंपति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि परिजनों की तत्परता और समय पर उपचार मिलने से दोनों की जान बच गई।
धनौती गांव के निवासी मेहदी हसन (35) पुत्र सफीउल्लाह और उनकी पत्नी रेहान खातून (30) का सोमवार शाम घर में किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। तनाव बढ़ते ही दोनों ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।
परिजनों ने गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इमरजेंसी विभाग में तैनात चिकित्सकों ने दोनों का तत्काल उपचार शुरू किया।
डॉ. एन. के. पांडे के मुताबिक, दंपति की स्थिति पहले गंभीर थी, लेकिन समय पर मिले इलाज से उनकी जान बचा ली गई। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं, लेकिन अगला 24 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
बड़ा तोहफा: यूपी में बिजली बिल का ‘वन टाइम’ भुगतान करने वालों को ब्याज से पूरी माफी, मूलधन में 25% की छूट
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































