जागृत भारत | कानपुर(Kanpur): कानपुर के पास आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जबकि लगभग 20 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:20 बजे बिल्हौर तहसील के अरौल कट के पास हुआ।
तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने से बस पलटी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस की रफ्तार 100–120 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास थी। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार के दौरान चालक को झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण हट गया, जिससे बस पलट गई। हादसे के बाद बस के अंदर भारी अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री टूटे हुए शीशों और सीटों के बीच फंस गए।
प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही बिल्हौर तहसील प्रशासन, पुलिस टीम और एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग यूनिट मौके पर पहुंच गई। बचावकर्मियों ने फंसे यात्रियों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल किया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
कई मामूली घायलों ने आगे यात्रा जारी की
कुछ यात्री मामूली चोट लगने के बाद मौके से ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। हादसे के तुरंत बाद बस का चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
घायलों की सूची :
प्रशासन द्वारा जारी घायल यात्रियों की सूची इस प्रकार है :
पवन कुमार पुत्र कमलेश दुबे, ग्राम कौसर, थाना रघुनाथपुर, सिवान (बिहार)
सत्येंद्र कुमार पुत्र मुनीब कुमार, ग्राम भूतिया, थाना दरौली, सिवान (बिहार)
सपना दुबे पत्नी संदीप दुबे, ग्राम रामपुर दाउद, गोपालगंज (बिहार)
दयाशंकर पुत्र शिवराज, ग्राम हरदिया पुरा, कुमारगंज (अयोध्या)
गुड्डी पत्नी अजय, ग्राम सरवरसा तरिहानी, शिवगढ़ (बिहार)
रणधीर सिंह पुत्र राम किशन सिंह, ग्राम विरार सहजनवा, गोरखपुर
पवन कुमार पुत्र शालिग्राम, ग्राम लौभरा, रघुनाथपुर, सिवान (बिहार)
अंकुश पुत्र वीरेंद्र चौधरी, ग्राम पनौली विटोरी, शिवली, दरभंगा (बिहार)
अमित शर्मा पुत्र हरेंद्र शर्मा, श्याम कालोनी, फरीदाबाद (हरियाणा)
शिवेंद्र सिंह पुत्र घ्यान प्रकाश, मीखापुर एक्सटेंशन, बदरपुर (दिल्ली)
प्रेम प्रकाश पुत्र कृष्ण मोहन, श्याम चक, भगवान बाजार, छपरा
अभिषेक पुत्र वीरपाल, नया गांव, बुलंदशहर
छाया कुशवाहा पत्नी संदीप कुमार, ग्राम सासा मूसा, गोपालगंज (बिहार)
संप्रति पुत्री संदीप कुमार, सासामुसा, गोपालगंज (बिहार)
लाक्षिका पुत्री संदीप कुमार, सासामुसा, गोपालगंज (बिहार)
संदीप कुमार पुत्र मदऊ प्रसाद, सासामुसा, गोपालगंज (बिहार)
साहिल पुत्र इम्तियाज आलम, सैदपुरा, सिवान (बिहार)
अरविंद यादव पुत्र लालचंद यादव, विजय विहार, रोहिणी (दिल्ली)
लालचंद यादव पुत्र रामपथ, विजय विहार, रोहिणी (दिल्ली)
रंजनी कुमारी पत्नी अरुण कुमार, ग्राम साखी खास, गोपालगंज (बिहार)
राजन कुमार पुत्र परदेशी राव, जीतीपुर पैपुलिया, बस्ती
अजय पुत्र शिव सिंह, बल्धी, सिवान (बिहार)
गुड्डू बैठा पुत्र अदूथ बैठा, सीतामढ़ी (बिहार)
अजय कुमार पुत्र विजय कुमार, पुराना डाकखाना, बस्ती
इसके अलावा एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने हादसे के संभावित कारण बताए
इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह यादव के अनुसार, बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। उनका कहना है कि बस की तेज रफ्तार और रात के समय धुंध की वजह से दृश्यता कम थी, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे के बाद चालक और क्लीनर दोनों मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
आधार कार्ड से पिता का नाम हटने के बाद डीएल बनवाने में बढ़ी परेशानी, अगस्त 2025 के बाद बदली प्रक्रिया
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “दिल्ली से सिवान जा रही बस आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी, तीन की मौत; 20 यात्री घायल”