जागृत भारत | नई दिल्ली(New Delhi): केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र csbc.bihar.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
15 दिसंबर से शुरू होंगे PET
CSBC द्वारा साझा विवरण के अनुसार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) की शुरुआत 15 दिसंबर 2025 से की जाएगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए पते पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें CSBC PET Admit Card 2025

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Bihar Police टैब में जाएं और Download e-Admit Card of Physical Efficiency Test (PET) for the Post of Constable in Bihar Police लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं होता, तो वे 12 और 13 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच
केंद्रीय चयन पर्षद, बैक हार्डिंग रोड, सचिवालय हॉल्ट के पास, पटना – 800001
स्थित कार्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
99690 अभ्यर्थी PET के लिए शॉर्टलिस्ट
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 19,838 पदों के लिए कुल 99,690 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट हेतु चयनित किया गया है।
इनमें शामिल—
62,822 पुरुष अभ्यर्थी
36,834 महिला अभ्यर्थी
34 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी
साथ ही867 गृहरक्षक अभ्यर्थी
622 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी सूची में शामिल हैं।
सहारा समूह की संपत्तियों पर ईडी का बड़ा एक्शन, पूर्व–वर्तमान निदेशकों की चल-अचल संपत्ति की जांच तेज
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































