Breaking News

झारखंड: CRPF इंस्पेक्टर बिप्लब विश्वास बने KBC में 1 करोड़ जीतने वाले पहले CRPF अधिकारी, 15 वर्षों की मेहनत को मिला फल

Published on: December 29, 2025
crpf-inspector-biplab-biswas-wins-one-crore-in-kbc-first-crpf-officer-to-create-history

जागृत भारत | झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा निवासी CRPF इंस्पेक्टर बिप्लब विश्वास ने “कौन बनेगा करोड़पति” में 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया है। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले CRPF अधिकारी बन गए हैं। बिप्लब का करोड़ रुपये वाला एपिसोड 30 और 31 दिसंबर 2025 को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल अभियान में तैनात बिप्लब विश्वास ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे 15 वर्षों की मेहनत, संघर्ष और पिता की प्रेरणा है। ड्यूटी के बाद मिलने वाले समय में वे हमेशा KBC के प्रसारित एपिसोड देखते और उनमें पूछे गए सवालों का अभ्यास करते थे। उनके पिता हमेशा उन्हें KBC में भाग लेने के लिए प्रेरित करते रहते थे।


बिना लाइफलाइन के 10 प्रश्न पार किए

हॉट सीट पर पहुंचकर बिप्लब ने शो के पहले 10 प्रश्न—पहला और दूसरा पड़ाव—बिना किसी लाइफलाइन के पार कर लिए।

इतना ही नहीं, शो के “सुपर संदूक” राउंड में भी उन्होंने सभी 10 प्रश्नों के बिल्कुल सही उत्तर देकर न केवल दर्शकों, बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन को भी प्रभावित कर दिया। उनकी प्रतिभा और विनम्रता से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने घोषणा की कि वे बिप्लब विश्वास और उनके परिवार को अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित करेंगे। साथ ही उन्हें 1 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी।


व्यक्तिगत चुनौतियों के बीच मिली ऐतिहासिक जीत

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले बिप्लब विश्वास का परिवार लंबे समय से रांची के डोरंडा में रह रहा है। शो के दौरान वे अपने परिवार को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि 2021 में कोविड काल के दौरान उनकी पत्नी और पिता का निधन हो गया था। भारी दुख और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया और लगातार 15 वर्षों तक मेहनत करते रहे, जिसका परिणाम आज करोड़ रुपये की जीत बनकर सामने आया।

उनकी इस शानदार उपलब्धि पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, CRPF के वरिष्ठ अधिकारी और रांची के कई जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएँ दीं।


1 करोड़ के अलावा मिले कई बड़े इनाम

एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि के साथ-साथ बिप्लब विश्वास को कई अन्य उपहार भी मिले, जिनमें शामिल हैं—

  • मारुति सुजुकी विक्टोरियाज (टॉप मॉडल) कार

  • एक ई-बाइक

  • एक सोने का सिक्का

  • डॉ. फिक्सिट की ओर से 50,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर

  • इसके अलावा कई अन्य उपहार भी


CRPF की अनुशासनपूर्ण ड्यूटी के बीच 15 वर्षों की निरंतर तपस्या को मुकाम तक पहुँचाने वाले बिप्लब विश्वास आज देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं।

लखनऊ : तालकटोरा कर्बला से चोरी हुआ दुलदुल घोड़ा दो दिन बाद बरामद, पुलिस टीम को मिलेगा 50 हजार का इनाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “झारखंड: CRPF इंस्पेक्टर बिप्लब विश्वास बने KBC में 1 करोड़ जीतने वाले पहले CRPF अधिकारी, 15 वर्षों की मेहनत को मिला फल”

Leave a Reply