जागृत भारत | लखनऊ/सीतापुर(Lucknow/Sitapur): उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी ने प्रदेशभर में 30 से अधिक महारैलियों का आयोजन करने की रणनीति बनाई है, जिसकी शुरुआत शनिवार को सीतापुर से भव्य महारैली के साथ की जा रही है।
कांग्रेस के इस चुनावी अभियान में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की भी भागीदारी देखने को मिल सकती है। अलग-अलग मंडलों में आयोजित होने वाली इन महारैलियों में सांसद राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी आमंत्रित किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दी अभियान की जानकारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इन महारैलियों के माध्यम से पार्टी पंचायत और विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी राजनीतिक रणनीति और जनहित के मुद्दे जनता के सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि सीतापुर से शुरू हो रहा यह अभियान आने वाले महीनों में पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सक्रियता को नई गति देगा।
महारैलियों का पूरा कार्यक्रम तय
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अनुसार, सीतापुर के बाद कांग्रेस की अगली महारैली आगरा में आयोजित की जाएगी। इसके बाद 1 फरवरी को लखनऊ, 8 फरवरी को वाराणसी में बड़ी जनसभाओं की तैयारी चल रही है। इसके अलावा आगामी कार्यक्रम इस प्रकार प्रस्तावित हैं:
14 फरवरी – अलीगढ़
16 फरवरी – सहारनपुर
28 फरवरी – रामपुर
12 मार्च – लखीमपुर खीरी
22 मार्च – बदायूं
29 मार्च – बाराबंकी
31 मार्च – मुजफ्फरनगर
5 अप्रैल – बागपत
इन सभी स्थानों पर बड़ी चुनावी सभाओं के माध्यम से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने का प्रयास करेगी।
चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा होंगी रैलियां
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इन महारैलियों के जरिए पार्टी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी और मतदाताओं तक अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन जनसभाओं को संगठनात्मक मजबूती और राजनीतिक संदेश देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
देवरिया मजार विवाद में हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, 5 हफ्ते तक यथास्थिति, अपील पर जल्द फैसला करने के निर्देश
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































