Breaking News

पतंग विवाद में हिंसक टकराव: मामूली सी बात को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडों से हमला, 6 घायल

Published on: January 13, 2026
chandauli-patang-vivad-hinsa-6-ghayal

जागृत भारत | चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिग्घी गांव में बच्चों के बीच पतंग लूटने के मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, पतंग लूटने के दौरान थूकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने पहले एक समुदाय विशेष के लोगों के साथ बैठक की और फिर सुबह योजनाबद्ध तरीके से उनके घर पर धावा बोल दिया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छह से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यूपी के औरैया में NRLM घोटाला: फर्जी समूह बनाकर 16.71 लाख की हेराफेरी, ब्लॉक मिशन मैनेजर समेत 4 पर FIR


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply