Breaking News

मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, सबूत मिटाने के लिए छत से फेंका शव… बुलंदशहर में मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Published on: January 3, 2026
bulandshahr-minor-rape-murder-accused-arrested

जागृत भारत | बुलंदशहर(Bulandshahar): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम छह वर्षीय बच्ची खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। बच्ची फिरोजाबाद जनपद निवासी एक श्रमिक की बेटी थी, जो परिवार के साथ उसी मकान में रह रही थी।

ऊपरी मंजिल पर मौजूद युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची खेलते-खेलते मकान की ऊपरी मंजिल पर चली गई थी। उसी मकान में रहने वाले दो युवक वहां पहले से मौजूद थे। दोनों आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर हत्या, तीसरी मंजिल से नीचे फेंका शव

पुलिस के अनुसार, बच्ची के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया, जिससे प्रारंभिक तौर पर गिरने की सूचना सामने आई।

तलाश के दौरान मुठभेड़, दोनों आरोपी पकड़े गए

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान राजू निवासी भगवानपुर, थाना रहरा बाजार, जनपद बलरामपुर और वीरू कश्यप निवासी गोला गोरखनाथ, थाना कोतवाली लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक सूचना बच्ची के तीसरी मंजिल से गिरने की थी। हिरासत में लिए गए दोनों युवक नशे की हालत में मिले। पूछताछ के दौरान सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

विधिक कार्रवाई जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

क्या पंत की जगह ईशान को मिलेगा मौका? विराट-रोहित की जगह पक्की, सिराज की वापसी मुमकिन; आज हो सकता है वनडे टीम का ऐलान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply