Breaking News

आज बिहार चुनाव का ‘सुपर गुरुवार’: PM मोदी छपरा में, अमित शाह और राहुल गांधी की भी ताबड़तोड़ रैलियां

Published on: October 30, 2025
bihar-election-amit-shah-tejaswi-pm-modi-rahul-gandhi-rally-gopalganj

जागृत भारत (Bihar) : बिहार में छठ महापर्व के समापन के साथ ही राजनीतिक दलों का चुनावी अभियान अब अपने चरम पर पहुंच गया है। विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जैसे दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियों का सिलसिला शुरू हो गया है। आज यानी 30 अक्टूबर, गुरुवार को राज्य में कई हाई-वोल्टेज चुनावी सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जबकि गोपालगंज की जमीन पर एनडीए और महागठबंधन के दो सबसे बड़े चेहरे— अमित शाह और तेजस्वी यादव— आमने-सामने होंगे।

आज (30 अक्टूबर, गुरुवार) की महत्वपूर्ण जनसभाएँ

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • स्थान: छपरा (सारण जिला मुख्यालय)
  • समय: दोपहर 12:45 बजे
  • कार्यक्रम: हवाई अड्डा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

  • पहला कार्यक्रम: सुबह 10:00 बजे पटना (होटल मौर्या) में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह पर प्रेस कॉन्फ्रेंस।
  • दूसरी जनसभा: दोपहर 12:15 बजे तारापुर (मुंगेर) में।
  • तीसरी जनसभा: दोपहर 2:00 बजे हिलसा (नालंदा) में।
  • चौथी जनसभा: दोपहर 3:15 बजे पालीगंज (पटना) में बस स्टैंड मैदान में।

3. कांग्रेस नेता राहुल गांधी

  • स्थान: शेखपुरा
  • समय: दोपहर 2:00 बजे
  • कार्यक्रम: सदर प्रखंड के कारे गांव स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

4. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

  • स्थान: शेखपुरा
  • समय: दोपहर 3:00 बजे
  • कार्यक्रम: घाटकोसुम्भा प्रखंड मुख्यालय के समीप चुनावी सभा।

5. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

  • स्थान: मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर
  • कार्यक्रम: बिहारीगंज और आलमनगर विधानसभा में सभाएं कर महागठबंधन के पक्ष में वोट मांगेंगे।

1 नवंबर: गोपालगंज में शाह बनाम तेजस्वी की टक्कर

आगामी 1 नवंबर, शनिवार को गोपालगंज का मिंज स्टेडियम और आस-पास के क्षेत्र राजनीतिक अखाड़ा बनने जा रहे हैं:

  • अमित शाह (NDA): केंद्रीय गृह मंत्री 1 नवंबर को सुबह 11 बजे मिंज स्टेडियम, गोपालगंज पहुंचेंगे।
  • तेजस्वी यादव (महागठबंधन): नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उसी दिन 1 नवंबर को गोपालगंज पहुंच रहे हैं। वह मांझा, महम्मदपुर और बड़कागांव में तीन चुनावी सभाएं कर महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

शाही खुराक खाता है ये भैंसा: ₹23 करोड़ का ‘अनमोल’ और ₹15 करोड़ का घोड़ा बने पुष्कर मेले के सुपरस्टार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

up-ots-2026-property-dues-relief-yogi-adityanath-plan

UP OTS-2026: लंबित संपत्ति भुगतान पर बड़ी राहत की तैयारी, सीएम योगी बोले– डिफॉल्टरों के लिए लागू होगी नई ओटीएस योजना

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

Leave a Reply