Breaking News

गोरखपुर–दिल्ली रोडवेज बस हादसा: बाराबंकी में 15 फीट नीचे गिरी बस, 55 यात्री सवार, 12 की हालत गंभीर

Published on: January 19, 2026
barabanki-roadways-bus-accident-gorakhpur-delhi

जागृत भारत | बाराबंकी(Barabanki): रविवार देर रात उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से दिल्ली जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस लखनऊ–अयोध्या नेशनल हाईवे पर अंडरपास के पास अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे खाई में गिर गई और पलट गई।

55 यात्री थे बस में सवार

हादसे के समय बस में लगभग 55 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें से 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोहरे और ठंड में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रात करीब तीन बजे हुए इस हादसे के बाद हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पुलिस अधिकारी खुद संभाले मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी संगम कुमार मौके पर पहुंचे और स्वयं राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जांच में कोहरा और दृश्यता कम होना हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

यूपी: आज से लखनऊ में राष्ट्रीय पीठासीन अधिकारियों का महाकुंभ, तीन दिन बदले रहेंगे ट्रैफिक रूट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “गोरखपुर–दिल्ली रोडवेज बस हादसा: बाराबंकी में 15 फीट नीचे गिरी बस, 55 यात्री सवार, 12 की हालत गंभीर”

Leave a Reply