Breaking News

लखनऊ: कफ सिरप मामले पर अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला, बोले— ‘कोडीन भैया’ पर चले बुलडोजर

Published on: December 20, 2025
akhilesh-yadav-cough-syrup-case-bulldozer-demand

जागृत भारत | लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अवैध कफ सिरप कारोबार को लेकर एक बार फिर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक राज्य का मुख्यमंत्री झूठ बोल रहा है और उसके साथ खड़े लोग भी सच्चाई छिपा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि लोग कल्पना भी नहीं कर सकते कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से अवैध कफ सिरप का कारोबार चल रहा है, जो हजारों करोड़ रुपये का है और अब एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की ओर से मांग करते हुए कहा कि इस अवैध धंधे में शामिल सभी माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘कालीन भैया’ और ‘कोडीन भैया’ पर बुलडोजर चलना चाहिए और इस कारोबार से जुड़ा हर व्यक्ति ‘कोडीन भैया’ है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे इस मुद्दे को कई बार उठा चुके हैं। अखिलेश यादव का आरोप है कि यह अवैध कारोबार भाजपा सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और अवैध धंधों का पूरा साम्राज्य भाजपा शासनकाल में खड़ा हुआ है, जिसमें ऊपर से लेकर नीचे तक सभी शामिल हैं।

गोरखपुर को बड़ी सौगात: CM योगी ने ₹138 करोड़ के अत्याधुनिक रेल उपरिगामी सेतु का किया लोकार्पण

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता एक ओर भ्रष्टाचार के जरिए सरकारी बजट को लूट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में नकली सामान और दवाओं का निर्माण कर जनता की सेहत और जेब दोनों से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और माफिया एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और भाजपा सरकार में हर क्षेत्र में नए-नए माफिया खड़े हो गए हैं।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि कहीं भूमाफिया सक्रिय हैं तो कहीं नकली दवा माफिया और अवैध लकड़ी माफिया खुलेआम लूट मचा रहे हैं। सत्ता और माफियाओं का यह गठजोड़ प्रदेश को अंदर से खोखला कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर, सत्ता के संरक्षण में चल रहे इस अवैध खेल को समाप्त कर देगी।

नीतीश कुमार हिजाब प्रकरण पर सियासी घमासान: संजय निषाद की टिप्पणी से भड़कीं महिलाएं, अखिलेश बोले निंदनीय घटना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply