Breaking News

लद्दाख में मौत से आमना-सामना: गूगल मैप से भटके आगरा के चार दोस्त, खाई में गिरी कार, बर्फ पिघलाकर पीया पानी

Published on: January 16, 2026
agra-youths-ladakh-accident-google-map-missed-route-survival-story

जागृत भारत | आगरा(Agra): आगरा से लद्दाख घूमने गए चार दोस्तों की यात्रा अचानक जिंदगी और मौत की जंग में बदल गई। लेह-मनाली मार्ग पर गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे युवक बर्फबारी के बीच रास्ता भटक गए। फिसलन के कारण उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि चारों की जान बच गई।

माइनस 20 डिग्री में काटी खौफनाक रात

हादसे के बाद चारों युवक माइनस 20 डिग्री तापमान में खुले आसमान तले फंस गए। कड़ाके की ठंड में उन्होंने एक झोपड़ी में शरण ली और एक-दूसरे के सहारे रात गुजारी। युवकों ने बताया कि कई बार लगा कि अब बच पाना मुश्किल है।

बर्फ पिघलाकर पीया पानी, खत्म हो रहा था राशन

कार में रखा डीजल खत्म हो गया और साथ लाया गया खाना-पानी भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगा। पानी खत्म होने पर युवकों ने बर्फ को गर्म करके पीना शुरू किया। हालात इतने गंभीर थे कि हर बीतता दिन किसी परीक्षा से कम नहीं लग रहा था।

‘HELP’ लिखकर मांगी मदद, पैदल तय किया सफर

मदद की उम्मीद में युवकों ने कागजों पर ‘HELP’ लिखकर आसपास के पेड़ों और पत्थरों पर चिपका दिया। जब दो दिन बाद कार से निकलना पड़ा तो कई किलोमीटर पैदल चलकर वे बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के जवानों तक पहुंचे। जवानों ने उन्हें अपनी झोपड़ी में ठहराया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की मदद से घर वापसी, परिवार में खुशी

13 जनवरी को पुलिस ने चारों युवकों को सुरक्षित बरामद किया। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे वे परिजनों के साथ आगरा पहुंचे। कई दिनों से अनिश्चितता में जी रहे परिजनों के चेहरे पर बच्चों को देखकर राहत और खुशी साफ झलक रही थी।

यात्रा की शुरुआत और हादसे की पूरी कहानी

सदर क्षेत्र के जयवीर, शिवम, यश मित्तल और सुधांशु 6 जनवरी को लद्दाख के लिए निकले थे। 9 जनवरी को पैंगोंग झील देखने के बाद लौटते समय हादसा हुआ। चारों दोस्त अपनी कार से गए थे और साथ में चूल्हा, गैस सिलिंडर व खाने-पीने का सामान भी ले गए थे।

“एक-एक दिन काटना मुश्किल था” — परिजन

परिजनों का कहना है कि बच्चों से संपर्क टूटने के बाद हर दिन बेहद भारी लग रहा था। पुलिस से उनके सुरक्षित होने की सूचना मिलने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।

ब्राह्मण राजनीति पर मायावती के बयान से गरमाई सियासत, पंकज चौधरी बोले– जनता 2027 में देगी जवाब

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply