Breaking News

देवरिया में एडमिशन फ्रॉड: लखनऊ के युवक ने कई छात्रों से लूटी लाखों की रकम

Published on: September 10, 2025
Admission fraud in Deoria
जागृत भारत देवरिया : खनऊ में एक युवक द्वारा डी-फार्मा कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर पूर्वांचल के कई जिलों के छात्रों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को अटल पैरामेडिकल कॉलेज का प्रोपराइटर बताकर छात्रों को झांसे में लिया और राजधानी के हजरतगंज स्थित एक ऑफिस से यह फर्जीवाड़ा अंजाम दिया।
5.20 लाख लेकर भेजा एग्जाम में, फीस जमा नहीं थी
रुद्रपुर नगर के दुग्धेश्वरनाथ वार्ड निवासी अश्विनी द्विवेदी ने बताया कि तीन साल पहले उनके चार परिचित युवकों ने आरोपी को डी-फार्मा कोर्स के नाम पर 5.20 लाख रुपये दिए थे। आरोपी ने उन्हें सहारनपुर, मथुरा और गाजीपुर में परीक्षाओं के लिए भेजा, लेकिन जब छात्र वहां पहुंचे तो पता चला कि कॉलेज की फीस जमा ही नहीं की गई थी। मजबूरी में छात्रों को दुबारा फीस जमा करनी पड़ी।
फर्जी चेक देकर हुआ फरार
जब पीड़ित छात्रों ने आरोपी से संपर्क किया और पैसे वापस मांगे, तो उसने उन्हें फर्जी चेक थमा दिया। इसके बाद आरोपी ने ऑफिस बंद कर दिया और फरार हो गया।
कई जिलों के युवाओं से की गई ठगी
पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने सिर्फ रुद्रपुर ही नहीं, बल्कि गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ जैसे पूर्वांचल के कई जिलों के युवाओं को भी इसी तरह ठगा है। उसका नेटवर्क काफी विस्तृत था और वह खुद को कॉलेज संचालक बताकर विश्वास जीतता था।
पुलिस कर रही जांच, कार्रवाई जल्द
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं, किसानों को मिल रही पर्याप्त आपूर्ति: कृषि मंत्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

kanpur-deepika-murder-case-shoaib-saurabh-dubey-wife-killed

कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: तीन शादियां टूटने के बाद भी नहीं बदला शोएब, चौथी पत्नी दीपिका की गला घोंटकर हत्या

up-secondary-teachers-holiday-duty-ban-government-strict-guidelines

यूपी में शिक्षकों को बड़ी राहत: अब अवकाश के दिन जबरन नहीं बुलाए जाएंगे, शासन जारी करेगा सख्त निर्देश

up-highcourt-caste-rallies-ban-strict-implementation-order

जातीय रैलियों पर रोक को लेकर हाईकोर्ट सख्त, आदेशों के पूर्ण पालन से घटेगी सामाजिक वैमनस्यता

mahoba-charkhari-mla-brijbhushan-rajput-statement-viral

महोबा : चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत फिर सख्त, बोले– जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकने से नहीं हिचकेंगे

up-youth-employment-industrial-zone-cm-yogi-instructions

उत्तर प्रदेश में युवाओं को अपने जिले में ही मिलेगा काम, हर जिले में बनेंगे रोजगार और इंडस्ट्रियल जोन

Leave a Reply