Breaking News

दिल्ली: आदर्श नगर मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग, पति-पत्नी और 10 वर्षीय बच्ची की मौत

Published on: January 6, 2026
adarsh-nagar-dmrc-staff-quarter-fire-family-death

जागृत भारत | दिल्ली( Delhi): बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में देर रात भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त पति-पत्नी और उनकी 10 वर्षीय मासूम बेटी कमरे में सो रहे थे।

दमकल विभाग के अनुसार, रात करीब 2:39 बजे डीएमआरसी क्वार्टर के एक फ्लैट में घरेलू सामान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग क्वार्टर की पांचवीं मंजिल पर लगी थी।

दमकलकर्मियों के अंदर पहुंचने पर एक कमरे से तीन जले हुए शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय, उनकी 38 वर्षीय पत्नी नीलम और 10 वर्षीय बेटी जान्हवी के रूप में हुई है।

काफी मशक्कत के बाद आग पर सुबह 6:40 बजे पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग एक कमरे में रखे घरेलू सामान से भड़की थी, हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के एक कर्मचारी राकेश के हाथ में चोट लग गई, जिन्हें उपचार के लिए जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग के कारणों की जांच की जा रही है।

77वें गणतंत्र दिवस 2026: परेड और बीटिंग द रिट्रीट के टिकटों की बिक्री शुरू, जानिए कीमत, तारीख और बुकिंग प्रक्रिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply