Breaking News

“साहब, मैं अभी ज़िंदा हूँ!” सिस्टम की मार और अपनों के धोखे ने बुजुर्ग को काग़ज़ों में मार डाला

Published on: January 15, 2026
kushinagar-tamkuhiraj-alive-declared-dead-revenue-record-case

जागृत भारत | कुशीनगर(Kushinagar): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से इंसानियत और व्यवस्था को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग हरिवंश पिछले एक दशक से खुद को “जिंदा” साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि न्यायालय से जीवित होने का आदेश मिलने के बावजूद वे आज भी सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित हैं।

अपनों ने दिया धोखा

जानकारी के अनुसार, हरिवंश रोज़ी-रोटी के सिलसिले में असम में रहते थे। उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर पट्टीदारों ने कथित तौर पर उन्हें मृत घोषित करवा दिया और उनकी जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। जब हरिवंश गांव लौटे तो उन्हें पता चला कि वे कागजों में पहले ही “मर चुके” हैं।

10 साल से जारी संघर्ष

अपने हक और अस्तित्व को साबित करने के लिए हरिवंश बीते 10 वर्षों से तहसील, राजस्व कार्यालय और अन्य विभागों के चक्कर काट रहे हैं। हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला, लेकिन रिकॉर्ड में सुधार नहीं हुआ।

कोर्ट ने माना जिंदा, सिस्टम ने नहीं

करीब दो महीने पहले न्यायालय ने हरिवंश को जीवित मानते हुए उनके पक्ष में फैसला दिया। इसके बावजूद तहसील प्रशासन ने अब तक राजस्व रिकॉर्ड (खतौनी) में आवश्यक संशोधन नहीं किया है। नतीजा यह है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी वे सरकारी कागजों में मृत ही दर्ज हैं।

बुजुर्ग का दर्द

हरिवंश का कहना है,

“मैं गरीब आदमी हूं, इसलिए मेरी कोई नहीं सुन रहा। कोर्ट ने जिंदा मान लिया, लेकिन साहब लोग मुझे कागजों में जिंदा नहीं कर रहे। जब कागजों में ही मर चुका हूं तो हक कहां से मिलेगा?”

प्रशासन का पक्ष

इस मामले में तहसीलदार महेश कुमार ने कहा कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न केवल सरकारी व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करता है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करता है कि जब अदालत का आदेश भी फाइलों में दब जाए, तो आम आदमी आखिर न्याय के लिए कहां जाए।

मायावती का 70वां जन्मदिन आज: लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन, देशभर से जुटेंगे बसपा नेता; 2027 के लिए देंगी सियासी मंत्र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on ““साहब, मैं अभी ज़िंदा हूँ!” सिस्टम की मार और अपनों के धोखे ने बुजुर्ग को काग़ज़ों में मार डाला”

Leave a Reply