Breaking News

देवरिया में बड़ा प्रशासनिक कदम: 2020 में जारी किए गए सभी 48 पट्टे रद्द, ग्राम प्रधान पर अनियमितता के आरोप

Published on: November 30, 2025
deoria-sdm-cancels-48-illegal-land-allotments

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद के पथरदेवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मलवाबर बनरही में वर्ष 2020 में जारी किए गए भूमि पट्टों पर बड़ा निर्णय लेते हुए उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ने सभी 48 पट्टों को निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई गांव के ही एक निवासी गोबरी की शिकायत के आधार पर की गई, जिन्होंने वर्ष 2021 में जिला प्रशासन को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए थे।

आरोप—पसंदीदा लोगों को पैसे लेकर दिया गया पट्टा

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन ग्राम प्रधान ने अपने करीबियों और अपात्र लोगों को पैसे के बदले पट्टा आवंटित कर दिया, जबकि गांव के वास्तविक भूमिहीन परिवारों को वंचित कर दिया गया। शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई।

जांच में खुलीं अनियमितताएँ

जांच में यह तथ्य सामने आया कि तीन साल बीत जाने के बाद भी अधिकांश लाभार्थी अपनी आवंटित जमीन पर कब्जा नहीं कर सके थे। साथ ही पट्टा वितरण की प्रक्रिया में खुलेआम नियमों की अनदेखी की गई थी।

  • गांव में इस संबंध में कोई खुली बैठक नहीं बुलाई गई

  • न ही डुग्गी–मुनादी कर सूचना प्रसारित की गई

  • चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता पूरी तरह गायब रही

एसडीएम ने सभी 48 पट्टे रद्द किए

उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने बताया कि जांच में अनियमितताएँ साबित होने के बाद वर्ष 2020 में जारी किए गए सभी 48 पट्टों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। एसडीएम के इस निर्णय से गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

देवरिया में कसया ढाले पर बनेगा फ्लाईओवर, 50 हजार लोगों को जाम से बड़ी राहत का रास्ता साफ

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

1 thought on “देवरिया में बड़ा प्रशासनिक कदम: 2020 में जारी किए गए सभी 48 पट्टे रद्द, ग्राम प्रधान पर अनियमितता के आरोप”

Leave a Reply

error: Content is protected !!