Breaking News

लार, देवरिया | पराली से लगी भीषण आग में 12 बीघा धान की फसल राख, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Published on: November 12, 2025
paddy-crop-burned-12-bigha-fire-lar

जागृत भारत | लार(Lar):  जनपद देवरिया के लार थाना क्षेत्र के खेमादेई गांव में रविवार दोपहर पराली जलाने से बड़ा हादसा हो गया। कुछ ही मिनटों में 12 बीघा में खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


पराली से उठी चिंगारी बनी बड़ी मुसीबत

गांव के लोगों के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने खेत में पराली जलाई थी। इसी दौरान अचानक तेज हवा चलने लगी और पराली से उठी चिंगारी उड़कर पास के खेतों में जा गिरी। कुछ ही देर में आग इतनी तेजी से फैली कि चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।


देखते ही देखते 12 बीघा फसल बनी राख

हवा के झोंकों से आग ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में राजगुरु सिंह, संजीव सिंह, पप्पू सिंह और जगत गुप्ता के खेतों में लगी पकी हुई धान की फसल पूरी तरह से जल गई। किसानों के महीनों की मेहनत पलभर में राख में बदल गई।


ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण बाल्टी, मोटर और पाइप की मदद से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो चुकी थी।


प्रशासन से मुआवजे की मांग

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को दी। पीड़ित किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है ताकि उनकी फसल का कुछ नुकसान भरपाई हो सके।

कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग | कुत्ते को बचाने में बड़ा हादसा: अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “लार, देवरिया | पराली से लगी भीषण आग में 12 बीघा धान की फसल राख, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी”

Leave a Reply