Breaking News

कुशीनगर में ट्रक चालक पर हमला, बाइक सवार युवकों ने की मारपीट — 50 हजार रुपये और मोबाइल लूटने का आरोप

Published on: November 2, 2025
truck-driver-attacked-in-kushinagar-by-bike-borne-youths

कुशीनगर: जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक ट्रक चालक पर तीन बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। चालक का आरोप है कि हमलावरों ने उससे 50 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना ढोरही फार्म और सरपतही गांव के बीच हुई।

पीड़ित चालक जनार्दन, निवासी भैसहा हिरना पुल, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ट्रक लेकर सूरजनगर बाजार जा रहे थे। रास्ते में पडरौना बावली चौक पर उन्होंने अपने परिचित विनोद को ट्रक में बैठा लिया। जब ट्रक ढोरही फार्म और सरपतही गांव के बीच पहुंचा, तो बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रक को रोक लिया।

जनार्दन ने आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए ट्रक में घुसकर पैसों की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और विनोद के हाथ बांध दिए। इसके बाद ट्रक में रखे 50 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

राहगीरों के इकट्ठा होने पर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। घायल चालक ने इलाज के बाद रविवार को थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला वाहन से पास लेने को लेकर विवाद से जुड़ा है। उन्होंने लूट के आरोप को बेबुनियाद बताया और कहा कि पुलिस ने रात में ही मौके का निरीक्षण किया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

देवरिया के चार छात्रों को इसरो प्रशिक्षण का अवसर, 72 हजार में से चुने गए 48 प्रतिभागियों में शामिल


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Ensure every child reaches school.

देवरिया : ‘हर बच्चा पहुंचे स्कूल और आंगनबाड़ी’ : डीएम मधुसूदन हुल्गी ने ग्राम प्रशासकों से किया सहयोग का आह्वान

SP youth organizations in Deoria

देवरिया में सपा युवा संगठनों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Leave a Reply

error: Content is protected !!