Breaking News

आगरा हादसा: देवी प्रतिमा विसर्जन में 8 युवक डूबे, 4 शव मिले, रेस्क्यू जारी

Published on: October 2, 2025
youths-drowned-during-idol-immersion-three-bodies-found

जागृत भारत, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डूंगरवाला उटांगन नदी में तेज बहाव के कारण विसर्जन करते समय 8 युवक डूब गए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को खबर दी। जल पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही है। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी युवकों की तलाश जारी है।

हादसे के बाद घाट पर कोहराम मच गया। परिजन और महिलाएं प्रतिमा पकड़े रो-रोकर बच्चों की सलामती की दुआ कर रही हैं। जिलाधिकारी और डीसीपी पश्चिमी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे, देशभर में मनाया जाएगा राष्ट्रीय गीत का जश्न

डीसीपी ने बताया कि विसर्जन के दौरान नदी के तेज बहाव में युवक बह गए। इस बीच खेरागढ़ थाना प्रभारी मदन सिंह ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और भोला नामक युवक को बाहर निकाला, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लापता युवकों की पहचान सचिन (15), ओके (18), भगवती (20), हरेश (20), गगन और ओमपाल के रूप में हुई है। उनकी तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है।


इसे भी पढ़ें: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर रोहिणी घावरी का वार – “दलित-मुस्लिम समाज को बना रहे मूर्ख”

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Prashant Kishor's Bihar...

‘प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति के नए हीरो बनकर उभरे’, बांकीपुर जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Pakistan-Saudi Arabia-Turkey

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय बोला- हालात पर रख रहे हैं करीबी निगरानी

Shehbaz Sharif on a visit to Saudi Arabia

सऊदी दौरे पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने किया उमरा, तस्वीरों पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस

Pakistan, Saudi Arabia, and

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के कथित रक्षा समझौते को लेकर दावे, जानिए क्या कहा जा रहा है

1 thought on “आगरा हादसा: देवी प्रतिमा विसर्जन में 8 युवक डूबे, 4 शव मिले, रेस्क्यू जारी”

Leave a Reply

error: Content is protected !!