Breaking News

देवरिया: 20 वर्षीय युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पारिवारिक विवाद से था परेशान

Published on: September 30, 2025
body-of-20-year-old-youth-found-hanging-in-room

जागृत भारत । देवरिया के बरहज क्षेत्र के पलियां वार्ड में सोमवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई। 20 वर्षीय युवक दीपक (पुत्र अशोक) का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटका मिला।

ऐसे हुआ खुलासा

परिजनों के अनुसार, रविवार रात भोजन करने के बाद दीपक अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो घरवालों ने दरवाजा खोला। अंदर का नज़ारा देखकर सभी दंग रह गए—दीपक का शव छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने पर केरल बीजेपी नेता के खिलाफ केस दर्ज, कांग्रेस बोली- “बीजेपी-आरएसएस की साज़िश”

परिजनों का दावा

परिजनों का कहना है कि दीपक कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था और संभवतः इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और गांव में मातम का माहौल छा गया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।


इसे भी पढ़ें: देवरिया: सूने घर में चोरों ने डाला धावा, नकली ताला लगाकर उड़ाए डेढ़ लाख के गहने

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

1 thought on “देवरिया: 20 वर्षीय युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पारिवारिक विवाद से था परेशान”

Leave a Reply

error: Content is protected !!