Breaking News

लखनऊ में आज धूम मचाएंगे Yo Yo Honey Singh, स्मृति उपवन में मेगा कॉन्सर्ट, पास के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

Published on: November 22, 2025
yo-yo-honey-singh-concert-lucknow-smriti-upvan

लखनऊ। राजधानी लखनऊ आज एक मेगा म्यूजिकल शाम का गवाह बनेगी। स्मृति उपवन में मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का शानदार लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम ‘इंस्पिरेशन विद एंटरटेनमेंट’ रखी गई है। यह पूरा आयोजन सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा और सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में 100 से अधिक स्कूल–कॉलेज, आरडब्ल्यूए और कई मार्केट एसोसिएशन शामिल हो रहे हैं, जिससे इसे मेगा इवेंट का रूप मिल गया है।


पास के बिना नहीं मिलेगी एंट्री

कॉन्सर्ट में प्रवेश केवल पास के आधार पर ही मिलेगा। आयोजन समिति ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 150 एआई कैमरों, एक हाईटेक कंट्रोल रूम, पर्याप्त पुलिस बल और दिल्ली के 200 निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने में सहूलियत रहेगी।
कॉन्सर्ट शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। स्मृति उपवन को चार श्रेणियों—सिल्वर, प्लेटिनम, गोल्ड और लाउंज—में विभाजित किया गया है, ताकि दर्शकों को बेहतर बैठने और देखने की सुविधा मिल सके।


लखनऊ पहुंच चुके हैं हनी सिंह

रैपर यो यो हनी सिंह गुरुवार को ही लखनऊ पहुंच गए हैं। युवाओं में उनका क्रेज किसी से छिपा नहीं है। हनी सिंह ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं और भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका दबदबा आज भी बरकरार है।
उनके खाते में 250 से अधिक सुपरहिट गाने शामिल हैं, जिन्हें देश–विदेश में खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि उनके शो का युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।


मेगा इवेंट में शामिल होंगी कई संस्थाएं

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक स्कूल–कॉलेज, आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि कार्यक्रम का मकसद युवाओं को प्रेरित करना और उन्हें मनोरंजन के साथ सकारात्मक ऊर्जा देना है।


शहर में बढ़ा उत्साह

हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट की घोषणा होते ही शहर के युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग शो को लेकर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। आयोजन स्थल के आसपास भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी बदली जा सकती है।


आजम खान की तबीयत बिगड़ने की खबरें फर्जी, जेल प्रशासन ने दी सफाई—कहा: बंदी पूरी तरह स्वस्थ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply