Breaking News

देवरिया में युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की

Published on: October 9, 2025
video-of-youth-brandishing-weapon-goes-viral-in-deoria

देवरिया। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक हाथ में तमंचा और दूसरे हाथ में धारदार हथियार लिए हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।

जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव का निवासी बताया जा रहा है। खुलेआम हथियार लहराते हुए वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर साझा करने की सूचना मिलने के बाद लार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम युवक की पहचान, हथियार के स्रोत और वीडियो बनाने के उद्देश्य की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि वीडियो हाल ही में बनाया गया था और इसमें प्रयुक्त हथियार अवैध हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। युवक फिलहाल फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार से सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है और मामले की पूरी जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

up-ots-2026-property-dues-relief-yogi-adityanath-plan

UP OTS-2026: लंबित संपत्ति भुगतान पर बड़ी राहत की तैयारी, सीएम योगी बोले– डिफॉल्टरों के लिए लागू होगी नई ओटीएस योजना

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

Leave a Reply