Breaking News

देवरिया: सूने घर में चोरों ने डाला धावा, नकली ताला लगाकर उड़ाए डेढ़ लाख के गहने

Published on: September 30, 2025
Thieves raided a vacant house, stole jewellery

जागृत भारत । देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के ससरांव गांव में चोरों ने रविवार की रात एक बंद घर को निशाना बनाया। गृहस्वामी रामभवन यादव, जो मुंबई में रहते हैं, लंबे समय से घर बंद छोड़कर बाहर थे।

पड़ोसियों की नज़र से खुला राज

रविवार को ग्रामीणों ने देखा कि मकान के दरवाजे पर पहले वाला ताला नहीं, बल्कि कोई दूसरा ताला लटका है। शक होने पर उन्होंने फोन कर इसकी जानकारी रामभवन यादव को दी। सूचना मिलते ही रामभवन गांव पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए।

घर का नजारा देख दंग रह गए मालिक

अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। घर का सामान बिखरा पड़ा था और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के गहने गायब थे। चोरी हुए सामान में सोने-चांदी की दो हंसुली, एक करधन और पछेला सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।

नकली ताला लगाकर दिया वारदात को अंजाम

गांव में चर्चा है कि चोरों ने बड़ी चालाकी से पहले असली ताला हटाया और फिर नकली ताला लगाकर चले गए, ताकि किसी को तुरंत चोरी का अंदाज़ा न हो सके। चोरी का यह अनोखा तरीका देखकर ग्रामीण दंग रह गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष मदनपुर नंदा प्रसाद ने बताया कि गृहस्वामी की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरों का सुराग लगाकर कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़ें: ‘हम घर नहीं छोड़ेंगे’: NSG के नोटिस के खिलाफ मेहरम नगर और आसपास के 360 गांवों के ग्रामीणों ने किया विरोध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

up-ots-2026-property-dues-relief-yogi-adityanath-plan

UP OTS-2026: लंबित संपत्ति भुगतान पर बड़ी राहत की तैयारी, सीएम योगी बोले– डिफॉल्टरों के लिए लागू होगी नई ओटीएस योजना

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

1 thought on “देवरिया: सूने घर में चोरों ने डाला धावा, नकली ताला लगाकर उड़ाए डेढ़ लाख के गहने”

Leave a Reply