Breaking News

जल जीवन मिशन में गड़बड़ी: यूपी में सबसे ज्यादा शिकायतें, 621 अफसर और 969 ठेकेदारों पर कार्रवाई

Published on: December 5, 2025
jal-jeevan-mission-up-complaints-action-irregularities

जागृत भारत | नई दिल्ली(New Delhi): देशभर में ग्रामीण घरों तक नल के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे जल जीवन मिशन (हर घर जल) की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। केंद्र सरकार की ओर से राज्यसभा में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, देशभर से कुल 17,036 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 84% शिकायतें अकेले उत्तर प्रदेश से आईं

यूपी में सबसे ज्यादा मामले, जांच जारी

उत्तर प्रदेश में कुल 14,264 शिकायतें दर्ज हुईं, जो वित्तीय अनियमितताओं एवं कार्य की खराब गुणवत्ता से जुड़ी थीं। राज्य सरकार ने बताया कि —

  • 14,212 मामलों में जांच पूरी,

  • 52 शिकायतों में जांच अभी जारी है।

इन मामलों में अब तक —

  • 171 विभागीय अधिकारियों,

  • 120 ठेकेदारों,

  • 143 थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसियों (TPIAs)

के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शेष शिकायतों को निस्तारित या निराधार पाया गया है।

अन्य राज्यों की स्थिति

यूपी के बाद सबसे ज्यादा शिकायतें —

  • असम: 1,236

  • त्रिपुरा: 376

से दर्ज हुईं। कुल शिकायतें 32 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों पर आधारित हैं, जिनमें मीडिया रिपोर्ट, सार्वजनिक जनप्रतिनिधियों के पत्र, नागरिकों की शिकायतें और पोर्टल के माध्यम शामिल हैं।

क्या है जल जीवन मिशन?

  • वर्ष 2019 में प्रारंभ

  • उद्देश्य: प्रत्येक ग्रामीण घर तक स्वच्छ पेयजल नल कनेक्शन

  • प्रगति: अब तक 81% ग्रामीण परिवारों को नल का पानी उपलब्ध होने की रिपोर्ट

हालाँकि, कई राज्यों में यह भी सामने आया है कि कई घरों में कागजों पर नल कनेक्शन दिखाए गए हैं, लेकिन नियमित पानी की आपूर्ति नहीं है।

जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमना़ ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शिकायतों पर कठोर कार्रवाई जारी है, और मिशन के तहत कार्यों की गुणवत्ता में सुधार सरकार की प्राथमिकता है।

ध्वनि प्रदूषण को ले कर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए मुज़फ़्फरनगर में मस्जिदों से हटाए गए 55 से अधिक लाउडस्पीकर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “जल जीवन मिशन में गड़बड़ी: यूपी में सबसे ज्यादा शिकायतें, 621 अफसर और 969 ठेकेदारों पर कार्रवाई”

Leave a Reply