Breaking News

देवरिया में बाल श्रम मुक्त जिला बनाने की दिशा में पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील

Published on: December 11, 2025
deoria-child-labor-free-initiative-2027-education-safety

जागृत भारत | देवरिया: सहायक श्रमायुक्त स्कन्द कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश को वर्ष 2027 तक पूर्णतः बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत बाल श्रमिकों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही उन्हें स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से सक्षम बनाकर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया जाएगा।

स्कन्द कुमार ने आम जनता, व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वामियों, दुकानदारों, फैक्ट्री मालिकों, मैरेज हॉल संचालकों, टेंट हाउस, होटल एवं अन्य सेवायोजकों से अपील की है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के कार्य में न लगाया जाए। साथ ही 14 से 18 वर्ष आयु के किशोरों को खतरनाक कार्य या प्रक्रिया में नियोजित करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

उन्होंने चेतावनी दी कि बाल श्रम कराना दण्डनीय अपराध है। बाल श्रम करवाते पाए जाने पर 6 माह से 2 वर्ष तक का कारावास, ₹20,000 से ₹50,000 तक का जुर्माना या दोनों दंडित किया जा सकता है। यदि अपराध दोहराया जाता है तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सहायक श्रमायुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी बाल श्रम देखा जाए तो इसकी सूचना तुरंत श्रम विभाग, विकास भवन देवरिया, जिला टास्क फोर्स या चाइल्डलाइन हेल्पलाइन 1098 पर दें। इससे जनपद देवरिया को बाल श्रम मुक्त बनाने और प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन और शिक्षा का अधिकार दिलाने में मदद मिलेगी।

जौनपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

up-ots-2026-property-dues-relief-yogi-adityanath-plan

UP OTS-2026: लंबित संपत्ति भुगतान पर बड़ी राहत की तैयारी, सीएम योगी बोले– डिफॉल्टरों के लिए लागू होगी नई ओटीएस योजना

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

Leave a Reply