Breaking News

फर्रुखाबाद: भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को आचार संहिता उल्लंघन पर 6 महीने की सजा, तीन हजार रुपए जुर्माना

Published on: September 27, 2025
bjp-mla-major-sunil-dutt-dwivedi-sentenced

जागृत भारत, फर्रुखाबाद। भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को एमपी/एमएलए कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन और कोविड नियमों का पालन न करने के आरोप में 6 महीने का कारावास और 3,000 रुपये जुर्माना सुनाया है।

आचार संहिता उल्लंघन का मामला

मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के खिलाफ यह मामला 27 जनवरी 2022 को दर्ज किया गया था। तत्कालीन सिविल लाइन चौकी प्रभारी भानू शर्मा ने कोतवाली फतेहगढ़ में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि विधायक ने नामांकन के बाद 30-35 अज्ञात समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट गेट के बाहर और दुर्गा नारायण डिग्री कॉलेज गेट पर जमकर नारेबाजी की, जबकि उस समय प्रदेश में आचार संहिता लागू थी

सजा और जमानत

एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार प्रथम ने विधायक को दोषी पाया। अदालत ने 6 महीने का कारावास और 3,000 रुपये का जुर्माना सुनाया। हालांकि, बाद में उन्हें निजी बंधपत्र पर जमानत मिल गई।

इस फैसले के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

इसे भी पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नया मतदाता बनने की अंतिम तिथि नजदीक, अब तक 2 लाख 6 हजार आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

up-ots-2026-property-dues-relief-yogi-adityanath-plan

UP OTS-2026: लंबित संपत्ति भुगतान पर बड़ी राहत की तैयारी, सीएम योगी बोले– डिफॉल्टरों के लिए लागू होगी नई ओटीएस योजना

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

Leave a Reply