Breaking News

देवरिया: बिजली विवाद में पीएसी जवानों ने ग्रामीणों पर बरसाए डंडे, जांच शुरू

Published on: September 25, 2025
pac-jawans-beat-villagers-with-sticks

जागृत भारत, देवरिया। जिले के भागलपुर थाना क्षेत्र में बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। यहां तैनात पीएसी जवानों ने ग्रामीणों पर लाठियां बरसा दीं। अचानक हुए हमले से भगदड़ मच गई। कई ग्रामीण घायल हो गए। घटना 24 सितंबर को हुई थी, लेकिन इसका वीडियो गुरुवार को सामने आते ही हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर पंचायत भवन पर रामलीला का आयोजन चल रहा था और बिजली व्यवस्था देखने के लिए लाइनमैन तैनात था। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति के घर बिजली खराब हो गई। जब वह लाइनमैन से फाल्ट ठीक करने की बात कर रहा था, तभी वहां मौजूद एक बिना वर्दी का पीएसी जवान बहस में उलझ गया। कहासुनी बढ़ते ही जवान ने अपने साथियों को बुला लिया और ग्रामीणों पर डंडों से हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:

पीएसी जवानों की पिटाई से महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। कई ग्रामीण चोटिल हो गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस बीच किसी ग्रामीण ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही मईल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी कोई गलती नहीं थी, फिर भी पीएसी जवानों ने मारपीट की। उन्होंने दोषी जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीओ बरहज अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। जांच पूरी होने पर संबंधित जवानों पर कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि सरयू नदी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की सुरक्षा के लिए गोरखपुर से पीएसी (एसडीआरएफ) की टुकड़ी भागलपुर भेजी गई थी। ये जवान पंचायत भवन में ठहरे हुए थे। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और तनाव का माहौल है।

इसे भी पढ़ें: सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई अज्ञात युवती, मौके पर मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply