Breaking News

मुरादाबाद अग्निकांड: बच्चों को बचाते हुए दादी की मौत, रेस्टोरेंट मालिक के पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं बचे

Published on: October 28, 2025
moradabad-fire-grandmother-dies-while-saving-children

मुरादाबाद के रामपुर दोराहा में 26 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे परी रेस्टोरेंट में आग लगने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलस गए। रेस्टोरेंट संचालक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आग की लपटों से परिवार के बच्चों को बचाने की कोशिश में उनकी मां मंजू देवी की जान चली गई।

प्रदीप ने बताया कि आग रेस्टोरेंट के पास आयोजित शादी में आतिशबाजी के कारण लगी। पटाखों की चिंगारी रेस्टोरेंट के टीनशेड पर गिरी और सिलेंडर फटने से पूरी इमारत आग की लपटों में घिर गई।

moradabad-fire-grandmother-dies-
 

उन्होंने आगे कहा कि आग फैलने के बाद परिवार को बचाने के लिए उन्होंने तीसरी मंजिल से अपने बच्चों और बहन के बच्चों को तिरपाल पर सुरक्षित फेंका। इसी दौरान उनकी पत्नी और बहन भी तिरपाल के सहारे नीचे उतरीं।

“मैंने मां को ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिली। बाद में पता चला कि उन्होंने पोते-पोतियों को बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदने की कोशिश की और दम घुटने से उनकी मौत हो गई,” प्रदीप ने दुख जताया।

फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया। प्रदीप ने बताया कि आग में उनके पास मां के अंतिम संस्कार के लिए पैसे तक नहीं बचे, जिनकी व्यवस्था बाद में रिश्तेदारों और परिचितों ने की।

प्रदीप के अनुसार, बहन साधना और उनके बच्चे भी आग से प्रभावित हुए, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

इस दर्दनाक घटना ने परिवार और आस-पास के लोगों को झकझोर दिया है।

गोरखपुर: पिपराइच स्टेशन पर प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply