Breaking News

कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

Published on: December 14, 2025
kushinagar-sugarcane-field-young-man-dead-body-found

जागृत भारत | कुशीनगर जिले के विशुनपुरा विकास खंड अंतर्गत चिरवहिया सरेह में शनिवार को एक गन्ने के खेत से लगभग 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार युवक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पडरौना कोतवाली प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया में तीन दशक बाद विश्व भोजपुरी सम्मेलन का भव्य आयोजन, मनोज तिवारी ने किया उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply