Breaking News

काबुल से दिल्ली: 13 साल का बच्चा विमान के पहियों में छिपा, जिंदा पहुंचा एयरपोर्ट

Published on: September 24, 2025
kabul-to-delhi-13-year-old-boy

जागृत भारत, नई दिल्ली । अक्सर फिल्मों में आपने देखा होगा कि कोई शख्स हवाई जहाज के पहियों के बीच छिपकर सफर करता है, लेकिन इस बार यह फिल्मी कहानी हकीकत बन गई।

अफगानिस्तान के 13 वर्षीय किशोर ने मौत को मात देते हुए ऐसा ही खतरनाक कारनामा कर दिखाया।

कैसे हुआ पूरा वाकया?

काबुल एयरपोर्ट पर यह बच्चा यात्रियों की गाड़ियों के पीछे-पीछे अंदर घुस गया और विमान के पिछले पहिए यानी व्हील वेल में छिप गया।
यह फ्लाइट थी KAM Air की RQ4401, जो काबुल से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

30,000 फीट की ऊंचाई पर जंग

94 मिनट की इस उड़ान के दौरान विमान 30,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा। यहां तापमान -40 से -60 डिग्री तक गिर जाता है और ऑक्सीजन बेहद कम होती है।
लेकिन हैरत की बात यह रही कि बच्चा इस खतरनाक सफर में ज़िंदा बच गया।

एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही टैक्सीवे पर कर्मचारियों की नजर उस किशोर पर पड़ी। उसकी जान बची देखकर हर कोई दंग रह गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा

जांच में बच्चे ने बताया कि वह दरअसल ईरान जाना चाहता था, लेकिन गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया।
फिलहाल वह इमिग्रेशन विभाग की हिरासत में है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे वापस काबुल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: एशिया कप 2025: पाकिस्तान की जीत से भारत-पाकिस्तान फाइनल की उम्मीदें बरकरार, जानिए पूरा समीकरण

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “काबुल से दिल्ली: 13 साल का बच्चा विमान के पहियों में छिपा, जिंदा पहुंचा एयरपोर्ट”

Leave a Reply