Breaking News

iPhone 17 भारत में लॉन्च: मुंबई से दिल्ली तक दिखा जबरदस्त क्रेज, Apple स्टोर्स पर लगी लंबी कतारें

Published on: September 19, 2025
iPhone 17 launched in India

भारत में iPhone 17 सीरीज़ की सेल शुरू होते ही इसका क्रेज मुंबई से दिल्ली तक साफ़ दिखाई दिया। देशभर में मौजूद Apple फैंस नए iPhone को हाथ में लेने के लिए घंटों कतार में खड़े नजर आए।

मुंबई के BKC जियो सेंटर स्थित Apple स्टोर के बाहर गुरुवार आधी रात से ही लोग बड़ी संख्या में लाइन में लग गए थे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि इंतज़ार के दौरान कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

 

iphone 17 series
                                                                                             iphone 17 series

दिल्ली में भी तस्वीर कुछ ऐसी ही रही। साउथ दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल और वसंत कुंज के पास मौजूद Apple स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। आधी रात से ही लोग iPhone 17 खरीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दिलचस्प यह रहा कि जिनकी प्री-बुकिंग नहीं हो पाई थी, वे भी इस उम्मीद में लाइन में लगे रहे कि शायद उन्हें भी फोन मिल जाए।

लोगों को इस बार सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है iPhone 17 का नया और यूनिक कलर वेरिएंट। इसके अलावा लंबी बैटरी लाइफ और अपग्रेडेड कैमरा फीचर्स ने युवा पीढ़ी से लेकर बिज़नेस क्लास तक सभी का ध्यान खींच लिया है।

iPhone 17 के लॉन्च ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारत में Apple का क्रेज लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इसे भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days 2025: धांसू ऑफर में मिल रहा है CMF Phone 2 Pro, कीमत ₹15,000 से भी कम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply