Breaking News

कैलिफोर्निया में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की US पुलिस की गोली से मौत

Published on: September 19, 2025
Indian software engineer shot dead

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। मृतक की पहचान तेलंगाना के रहने वाले मोहम्मद निजामुद्दीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका रूममेट के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। यह घटना 3 सितंबर को सांता क्लारा में हुई।

परिवार का आरोप – नस्लीय उत्पीड़न और नौकरी से अन्यायपूर्ण निकाला गया था

मोहम्मद निजामुद्दीन ने अमेरिका जाने से पहले फ्लोरिडा से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी। बाद में वे कैलिफोर्निया की एक कंपनी में नौकरी कर रहे थे। परिवार का कहना है कि उन्हें गलत तरीके से नौकरी से निकाला गया था और वेतन में भी धोखाधड़ी की गई। निजामुद्दीन ने लिंक्डइन पर पोस्ट लिखकर नस्लीय उत्पीड़न और नौकरी से निकाले जाने की शिकायत की थी।

गोलीबारी से पहले रूममेट के साथ झगड़ा

निजामुद्दीन के पिता मोहम्मद हसनुद्दीन ने बताया कि उन्हें बेटे की मौत की खबर एक दोस्त से मिली। उनके अनुसार, रूममेट के साथ मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। घटना वाली जगह से पुलिस को दो चाकू बरामद हुए। परिवार ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर शव को महबूबनगर लाने में मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस का बयान – चाकू से लैस था संदिग्ध

सांता क्लारा पुलिस के मुताबिक, उन्हें 911 पर चाकूबाजी की शिकायत मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और देखा कि एक शख्स (निजामुद्दीन) हाथ में चाकू लिए खड़ा था। पुलिस के निर्देश न मानने पर उसे गोली मार दी गई। अधिकारियों का कहना है कि निजामुद्दीन ने अपने रूममेट पर चाकू से हमला किया था, जिसके कारण रूममेट गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस प्रमुख कोरी मॉर्गन ने कहा,

“शुरुआती जांच से लगता है कि अधिकारी की कार्रवाई ने आगे की क्षति को रोका और कम से कम एक जान बचाई।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने निजामुद्दीन पर चार गोलियां चलाईं। घायल इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसका रूममेट फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply