Breaking News

देवरिया: भाटपाररानी क्षेत्र में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जहर सेवन की आशंका

Published on: December 26, 2025
deoria-youth-suspicious-death-bhatparrani-lakhopar-poisoning-case

जागृत भारत | देवरिया (Deoria): देवरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के लाखोपार गांव में गुरुवार देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान – 27 वर्षीय जितेंद्र गोंड़ उर्फ देवा

मृतक की पहचान 27 वर्षीय जितेंद्र गोंड़ उर्फ देवा पुत्र स्वर्गीय तूफानी गोंड़ निवासी लाखोपार के रूप में हुई है। जितेंद्र कस्बा स्थित गुदरी बाजार में मिठाई की दुकान चलाता था।
परिजनों ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसके पिता तूफानी गोंड़ की करंट लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद से जितेंद्र ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था।

दुकान पर बेहोशी की हालत में मिला युवक

शुक्रवार सुबह जब परिजन दुकान पहुंचे तो उन्होंने जितेंद्र को चौकी पर बेहोशी की अवस्था में पड़ा देखा। उसकी हालत देख परिवार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस जांच जारी, जहर सेवन की संभावना

घटना की जानकारी मिलते ही भाटपाररानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में युवक द्वारा जहर का सेवन किए जाने की संभावना दिखाई दे रही है।

थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।
उन्होंने कहा कि,
“पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

गोरखपुर : मोबाइल पर लड़की की कॉल आई और घर से निकल गया विशाल, 20 मिस कॉल व चैटिंग के सबूत; गला दबाकर की गई हत्या

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply