Breaking News

कानपुर: ड्राई फ्रूट्स व्यापारी के घर चोरी, चोरों ने उड़ाए 8.5 लाख के गहने और नकदी

Published on: November 2, 2025
theft-at-dry-fruit-traders-house-thieves-steal

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार रात ड्राई फ्रूट्स व्यापारी के घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी से करीब 4.25 लाख रुपये नकद और 4.25 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। कुल 8.50 लाख रुपये के माल की चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, व्यापारी भाईदूज मनाने के लिए परिवार सहित ससुराल गया था। इसी दौरान घर के अन्य सदस्य वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकले हुए थे। घर पूरी तरह खाली था। व्यापारी जब वापस लौटा तो उसने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है।

जांच करने पर पता चला कि अलमारी का लॉकर तोड़ा गया था और उसमें रखे गहने व नकदी गायब थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बर्रा थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

व्यापारी ने शक के आधार पर एक युवक पर चोरी करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देवरिया: भैंस को बचाने में महिला की जलकर मौत, झोपड़ी में लगी आग ने ली जान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

2 thoughts on “कानपुर: ड्राई फ्रूट्स व्यापारी के घर चोरी, चोरों ने उड़ाए 8.5 लाख के गहने और नकदी”

Leave a Reply