Breaking News

देवरिया: घरेलू विवाद में भाभी और बेटे ने देवर पर लाठी-डंडों से हमला किया, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Published on: September 22, 2025
Sister-in-law and son attack brother-in-law

जागृत भारत। देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी बाबू टोला गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर देवर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर मिथुन सिंह और उनकी भाभी के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और भाभी ने अपने बेटे के साथ मिलकर मिथुन पर हमला कर दिया। पिटाई के दौरान मिथुन सिंह घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मिथुन सिंह को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के बाद देर रात घर भेज दिया गया।

पुलिस ने महिला और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पीड़ित के बयान दर्ज कर रही है।

गांव के लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए प्रशासन को सख्ती बरतनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली से बरामद हुईं बघौचघाट की तीन लापता छात्राएं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

kanpur-deepika-murder-case-shoaib-saurabh-dubey-wife-killed

कानपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: तीन शादियां टूटने के बाद भी नहीं बदला शोएब, चौथी पत्नी दीपिका की गला घोंटकर हत्या

varanasi-stf-encounter-banarasi-yadav-rewarded-shooter-killed

महेंद्र गौतम हत्याकांड का मुख्य आरोपी बनारसी यादव मुठभेड़ में मारा गया, एक लाख का इनाम था घोषित

up-teacher-recruitment-verification-fake-appointment-cancelled

उत्तर प्रदेश : पूरे प्रदेश में सहायक शिक्षकों की नियुक्तियों की होगी जांच, फर्जी पाए गए तो जाएगी नौकरी

gonda-honor-killing-love-marriage-daughter-electrocution-murder

गोंडा : लव मैरिज की जिद पर बेटी की करंट लगाकर हत्या, पिता-भाई ने हादसा दिखाने की रची साजिश

Leave a Reply