Breaking News

देवरिया में भीषण सड़क हादसा: रातभर सड़क पर बिखरा रहा युवक का शव, सुबह दिखा भयावह मंजर

Published on: October 31, 2025
Horrific road accident in Deoria Dead body of a youth was scattered on the road

देवरिया। जिले के देवरिया-कसया मार्ग पर गुरुवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खनुआ नाला के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए।

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरी रात शव सड़क पर ही पड़ा रहा, जबकि सैकड़ों वाहन उसी रास्ते से गुजरते रहे। किसी ने भी रुककर पुलिस को सूचना देने की जरूरत नहीं समझी। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर बिखरे अवशेष देखे, तब जाकर उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को खबर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को बेहद भयावह दृश्य देखने को मिला। शव का कोई हिस्सा सही सलामत नहीं था। तेज रफ्तार वाहनों के पहियों से शव के टुकड़े करीब 200 मीटर तक सड़क पर फैल गए थे।

सदर कोतवाली पुलिस ने तत्काल सड़क पर यातायात रोककर शव के अवशेषों को एकत्र करने का काम शुरू किया। पुलिस और सफाईकर्मी बेलचा, झाड़ू और पॉलिथीन की मदद से सावधानीपूर्वक शव के टुकड़े इकट्ठा करते रहे।

स्थानीय निवासी रामबचन यादव ने बताया कि वे सुबह टहलने निकले थे। पहले उन्होंने सड़क पर पड़े टुकड़ों को जानवर का मांस समझा, लेकिन पास जाकर देखा तो वह इंसान का शव था।

फिलहाल पुलिस ने शव के टुकड़े कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

देवरिया में 11वीं के छात्र की हृदयगति रुकने से मौत: बाइक से लौटते समय अचानक हुई तबीयत खराब, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

2 thoughts on “देवरिया में भीषण सड़क हादसा: रातभर सड़क पर बिखरा रहा युवक का शव, सुबह दिखा भयावह मंजर”

Leave a Reply