Breaking News

मुख्तार के करीबी शादाब ED की गिरफ्त में, दुबई से लौटते ही दबोचा गया; BSNL डीजल घोटाले में करोड़ों की हेराफेरी

Published on: October 25, 2025
ed-arrests-shadab-a-close-associate-of-mukhtar-khan

जागृत भारत | (लखनऊ) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। ED की जांच BSNL में हुए डीजल घोटाले से जुड़े मामलों पर केंद्रित है। जांच के दौरान शादाब विदेश भाग गया था, लेकिन भारत लौटते ही एजेंसी ने उसे दबोच लिया।

7 करोड़ के भुगतान का आरोप, सप्लाई ही नहीं हुई

जांच में सामने आया है कि 2013 से 2015 के बीच गाजीपुर में BSNL टावरों को डीजल सप्लाई किए बिना करीब 7 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया था।
आरोप है कि शादाब मुख्तार अंसारी के प्रभाव और खौफ का इस्तेमाल कर डीजल सप्लाई का ठेका हासिल करता था।

दुबई भागा था आरोपी

ED ने 2022 में इस मामले की जांच शुरू की और उसी साल शादाब को नोटिस भी भेजा गया।
लेकिन पूछताछ से बचने के लिए वह दुबई फरार हो गया था।

कई महीनों से निगरानी के बाद बुधवार को शादाब जब मुंबई से भारत लौटा, तो लखनऊ एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कई बड़े नाम जांच के दायरे में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घोटाले में सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक संबंधों की भूमिका पर भी शक है।
इसके अलावा, शादाब की पत्नी फरहीन अंसारी को भी संदिग्ध माना जा रहा है, जो उसकी कंपनी शादाब आगाज़ इंजीनियरिंग में पार्टनर हैं।

प्रयागराज का युवक सऊदी रेगिस्तान में फंसा, पासपोर्ट जब्त कर ऊंट चराने को मजबूर, भारत सरकार से लगाई गुहार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply