जागृत भारत देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में 2 सितंबर को हुए राजू पाल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कड़े और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिव्यांशु सिंह और पंकज राजभर के रूप में हुई है, जो चुरिया गांव के रहने वाले हैं। लार थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को मानिकपुर इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
कैसे हुई थी हत्या?
पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन राजू पाल अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में खेत के पास उनका शव गंभीर चोटों के साथ मिला। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रामजीत पाल ने इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोपियों ने बताया कि वे अपने तीसरे साथी विशाल के साथ मेहरौना में शराब पी रहे थे। इसके बाद वे राजू पाल की दुकान पर भूजा लेने पहुंचे। दुकान बंद होने के कारण राजू ने सामान देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और तीनों ने रास्ते में राजू का पीछा कर उस पर कड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरा आरोपी अभी फरार
एसपी देवरिया विक्रांत वीर ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि तीसरे आरोपी विशाल की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
इसे भी पढ़ें : देवरिया का SS मॉल, मालिक उस्मान और तरन्नुम पर धर्मांतरण गैंग चलाने का आरोप, जानिए सच क्या है?
➤ You May Also Like

कुलदीप सेंगर की सजा निलंबन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, दिल्ली हाईकोर्ट...
Read Now

भलुअनी | देवरिया : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की...
Read Now

महाराजगंज में विद्यालय परिसर में फंदे से लटका मिला 11वीं कक्षा का...
Read Now

शाहजहाँपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम प्रसंग के शक में...
Read Now

गेमिंग एप की लत बनी मौत की वजह: मथुरा में भतीजे ने...
Read Now





















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया: राजू पाल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार”