Breaking News

आजम खान की तबीयत बिगड़ने की खबरें फर्जी, जेल प्रशासन ने दी सफाई—कहा: बंदी पूरी तरह स्वस्थ

Published on: November 22, 2025
reports-of-azam-khans-deteriorating-health-are-fake

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की सेहत को लेकर मंगलवार से चल रही चर्चाओं पर जेल प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मीडिया में यह खबर तेजी से फैल रही थी कि आजम खान की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालांकि जेल प्रशासन ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया है।

जेल प्रशासन का बयान – आजम खान बिल्कुल स्वस्थ

जिला कारागार रामपुर की ओर से आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी बयान में कहा गया है कि आजम खान की तबीयत खराब होने संबंधी खबरें निराधार और भ्रामक हैं। जेल चिकित्साधिकारी के मुताबिक, उनका स्वास्थ्य बिल्कुल सामान्य है और जेल में निरुद्ध किए जाने के बाद से ही वे क्वारंटाइन बैरक में रह रहे हैं।

reports-of-azam-khans-deteriorating-health-
 

पैन कार्ड मामले में मिली थी 7-7 साल की सजा

गौरतलब है कि हाल ही में अदालत ने पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी करार देते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई थी। फैसले के बाद दोनों को कोर्ट परिसर से ही पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था।

अब्दुल्ला आजम पर आरोप था कि उन्होंने चुनाव लड़ने की निर्धारित आयु पूरी न होने के बावजूद दूसरा पैन कार्ड बनवाकर उम्र में हेरफेर किया। आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में आजम खान की भी भूमिका रही। अदालत ने सभी साक्ष्यों और तथ्यों की जांच के बाद दोनों को दोषी माना।

इस फैसले के बाद मामला राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा में है।

बरियारपुर | देवरिया में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर आठ ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Leave a Reply

error: Content is protected !!