Breaking News

देवरिया: सुबह टहलते समय कृषि विभाग के कर्मचारी की अचानक मौत, इलाके में शोक की लहर

Published on: November 21, 2025
deoria-salempur-agriculture-employee-dies-while-walking-heart-attack-suspected

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): सलेमपुर में शुक्रवार सुबह अचानक हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। चेरो चौराहे के पास केंद्रीय विद्यालय के सामने टहलते समय कृषि विभाग के कर्मचारी जनार्दन प्रसाद (43) की अचानक तबीयत बिगड़ी और वे सड़क किनारे गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक जनार्दन प्रसाद गोरखपुर के पिपराइच के निवासी थे और सलेमपुर क्षेत्र के चेरो में किराए के मकान में रहकर कृषि विभाग में कार्यरत थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी अचानक वे गिर पड़े और मौके पर अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में हृदयाघात मौत की वजह माना जा रहा है, हालांकि सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

अचानक हुई इस घटना से चेरो क्षेत्र और कृषि विभाग में शोक का माहौल है। सहकर्मियों ने जनार्दन प्रसाद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

देवरिया: बीएलओ को ड्यूटी के दौरान लाठी-डंडों से पीटा, फॉर्म फाड़े; आरोपी परिवार पर मुकदमा दर्ज


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chief Minister's Cashless Scheme for Teachers in Deoria

देवरिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और DBT योजना 2026-27 का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Leave a Reply

error: Content is protected !!